चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामगंगा के संरक्षण के लिए मासी में रामगंगा रक्षक दल का गठन किया गया है। रक्षक दल की पहली बैठक में रामगंगा में अवैध रूप से मछली मारने वालों, खुले में शौच करने वालों और नदी में गंदगी फेंकने वालों के लिए कठोर सजा का प्रावधान करने, मशीनों से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और घाट निर्माण करने आदि मांगें रखी गईं। अगली बैठक 25 जुलाई को भूमियां मंदिर में करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में महेश वर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल मासीवाल, कृष्णा राठौर, गोकुल, दिनेश, राजू, गोविंद रावत, ममता, पुष्पा, संतोष मासीवाल, मोहन सिंह, गोविंदी देवी, नरेद्र रावत, हरीश उपाध्याय, रमेश चंद्र, भगवत सिंह व गिरीश सिंह आदि मौजूद थे।