फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे में उच्च शिक्षा पाने के लिए 3100 विद्यार्थी आगे आए

Mon, 25 May 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश को लेकर इस बार छात्र-छात्रों का उत्साह फीका नजर आ रहा है। समर्थ पोर्टल खुलने के 25 दिन बाद भी विश्वविद्यालय में महज 3100 पंजीकरण होना इसका प्रमाण है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के प्रवेश पाने के लिए घटती रुचि से विवि प्रबंधन की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। अब प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास पंजीकरण के लिए केवल छह दिन शेष रह गए हैं।
एसएसजे विश्वविद्यालय में नए शिक्षा सत्र में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए एक मई को समर्थ पोर्टल खोला गया। हैरानी की बात पोर्टल खुलने के 25 दिन बाद भी केवल 3100 विद्यार्थी ही प्रवेश पाने को आगे आए हैं। जबकि 31 मई तक ही पंजीकरण के लिए पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन

ऐसे में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अब छह दिन शेष रह गए हैं। हालांकि विवि प्रबंधन को उम्मीद है कि प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा भी बढ़ेगा। वहीं साल दर साल विवि मेें विद्यार्थियों की लगातार घटती छात्र संख्या से विवि प्रबंधन भी हैरान और परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें