फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर प्रहार : 30 मामलों में 46 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की सख्ती रंग लाई है। इस साल एनडीपीएस एक्ट में जनवरी माह से अब तक कुल 30 मामलों में 46 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने बेहतर काम किया।
जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए थानों, चौकियों और एसओजी को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लगातार अभियान चलाया। नशा तस्करों को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली है। आंकडे़ इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक एनडीपीएस में 4.606 किलो चरस, 180.04 ग्राम स्मैक, 425.116 किलोग्राम गांजा, 1.140 किलो अफीम बरामद की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें