ताकुला क्षेत्र के हडोली में हुई बैठक में मुख्य अतिथि सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा। गांव की पेयजल समस्या के निदान के लिए उन्होंने विधायक निधि से 3.70 लाख रुपए देने की घोषणा की।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर की जाएगी। इंटर कालेज सुनोली, कन्या इंटर कालेज में कक्षा कक्षों का निर्माण जिला योजना से करवाया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा आईटीआई के लिए 130 नाली भूमि दान देने की उन्होंने सराहना की। कहा कि जल्द ही आईटीआई खुलवाने के प्रयास होंगे।
गांव की पेयजल समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जल संस्थान द्वारा बनाए गए आगणन के अनुसार 3.70 लाख रुपए विधायक निधि से स्वीकृत किए। विधायक ने ग्रामीणों को क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है।
विधानसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं का जल्द समाधान करवाया जाएगा। बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, प्रधान विशन बाराकोटी, भूमि संरक्षण अधिकारी जेपी टम्टा, दिनेश पिलख्वाल, हीरा सिंह, भाकुनी, मथुरा दत्त, लक्ष्मण सिंह, तारा दत्त आदि मौजूद थे।