फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मई से अब तक जिले में लौटे 6815 प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मंगलवार को सात बसों में कुल 290 प्रवासी जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रशासन की मौजूदगी में इन सभी प्रवासियों को होम क्वारंटीन के निर्देश देकर गंतव्यों तक छोड़ा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को गुजरात से 194, दादरानगर हवेली से नौ, चंडीगढ़ से पांच, पंजाब से सात, हरियाणा से 14, महाराष्ट्र से चार, यूपी, दिल्ली और मध्य प्रदेश से दो-दो प्रवासी अल्मोड़ा पहुंचे। वहीं उत्तराखंड के ही नैनीताल से छह, हरिद्वार से 42 और देहरादून से तीन प्रवासी लौटे। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की मौजूदगी में होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में सभी प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरी जानकारी की सूची बना सभी को होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी एसके उपाध्याय, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, कांस्टेबल लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी एसके उपाध्याय ने बताया कि तीन मई से लेकर अब तक अल्मोड़ा जनपद में अन्य राज्यों से कुल 6167 प्रवासी लौटे। वहीं प्रदेश के ही अन्य जिलों से 648 लोगों की घर वापसी की गई। इस दौरान जिले में अब तक कुल 6815 प्रवासी लौट चुके हैं। इन सभी प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सूची बनाई गई। और इन्हें होम क्वरंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें