रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के चमड़खान-कनोली-सैलापानी मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य का विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने शिलान्यास किया। करीब 2.87 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विधायक डॉ. नैनवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। सड़क के सुधारीकरण से ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस दौरान शीला खाती, सुंदर खाती, निर्मला देवी, चारु चंद्र खाती, हरीश बिष्ट, खीम सिंह, नवीन रावत, गणेश राम आर्य, दिगंबर डंगवाल आदि मौजूद रहे।