फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए 285 लोगों ने किया ऑन लाइन आवेदन

Sun, 26 Jul 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से  जिला पंचायत परिसर में दो दिवसीय शिविर शुरू हो गया है। पहले दिन 175 आवेदकों के जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। आवश्यक जांच के बाद पासपोर्ट कार्यालय आवेदकों को एक महीने के भीतर पासपोर्ट उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


 शिविर में पासपोर्ट बनाने को विभाग ने 17 जुलाई सायं चार बजे बाद ऑन लाइन आवेदन जमा करने को कहा था। एक घंटे के भीतर ही 285 लोगों ने आवेदन भरे थे। दो दिनी शिविर के लिए आवेदकों की निर्धारित संख्या पूरी हो जाने के बाद वेबसाइट बंद कर दी गई।

25 जुलाई को पासपोर्ट बनाने के लिए पूर्व में ऑन लाइन आवेदन कर चुके 175 लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीसी पांडे ने बताया कि पहले दिन सभी आवेदकों के दस्तावेज सही पाए गए। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन आवेदकों एक महीने के भीतर पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


शिविर में पहुंचे आवेदक दीप सिंह डांगी, गिरीश धवन, राजेंद्र जोशी, भूपेंद्र भोज ललित लटवाल आदि ने अल्मोड़ा में पासपोर्ट शिविर आयोजित करने के लिए विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए तीन महीने में एक बार शिविर लगाना चाहिए।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीसी पांडे ने बताया के पासपोर्ट बनाने को अब तक पांच शिविर लगाए गए हैं। दिसंबर तक कुमाऊं के जिलों में पांच शिविरों का आयोजन प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए विभाग जिला मुख्यालयों में समय-समय पर कैंप लगाएगा। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदकों को निर्धारित आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारियां भली भांति भरनी चाहिए।
विज्ञापन



फोटो लाइन-
1-जिला पंचायत परिसर अल्मोड़ा में आवेदकों से पासपोर्ट के लिए प्रक्रिया पूरी कराते कर्मचारी।25एएलएम8पी
-जिला पंचायत परिसर अल्मोड़ा में पासपोर्ट बनाने को पहुंचे आवेदक। 25एएलएम9पी
- क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीसी पांडे। 25एएलएम10पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें