हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की विभिन्न वर्गों में हुई बेल्ट परीक्षा में 26 खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षा पास की। इस मौके पर खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
परीक्षा में भूमि कनवाल, डाली रौतेला, रिधिमा सहदेव, प्रगति लटवाल, आदिश्री बनकोटी, विनय सहदेव, कुलदीप सनारी, सागर चिन्याल ने यलो बेल्ट, मेघा कनवाल, पायल कनवाल, लोकेश जोशी, शैलेश आर्या, पल्लवी सतवाल, सौम्या ने ग्रीन वन बेल्ट, रोशनी आर्या, हर्षित कनवाल, मनीष कांडपाल, अरविंद लडवाल, शिवांश उप्रेती ने ब्लू बेल्ट, नेहा भाकुनी, चंद्रमौली मिश्रा, पवन बोरा ने ब्लू वन बेल्ट, पूर्णिमा बोरा, गीतांजलि रावत, ललित लटवाल, सुनीता धर्मा ने रेड वन बेल्ट प्राप्त की। मुख्य अतिथि राजेंद्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोच तथा एशियन गेम्स के पदक विजेता सुरेंद्र भंडारी, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मोक्षदा थे।
संचालन ताइक्वांडो कोच विक्रम भंडारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस मौके पर तय हुआ कि ताइक्वांडो की नगर कार्यकारिणी शीघ्र गठित की जाएगी।