अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि डिपो में बसों की कमी है। जिस कारण पर्वतीय क्षेत्र की रूटों में बसों का संचालन बंद है। उन्होंने डिपो को 26 नई बसें देने की मांग की। कहा कि बाह्यस्रोत से रखे गए चालक, परिचालकों को नियमित कर 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए।
जिला प्रशासन, संभागीय परिवहन अधिकारी ने परिवहन निगम की बसों को स्टेशन से चलाने पर रोक लगाई है, जबकि इस स्थान से निजी मोटर मालिकों को वाहन संचालन की छूट दी जा रही है। इससे परिवहन निगम को घाटा हो रहा है। उन्होंने कार्यशाला में एक जूनियर फोरमैन की नियुक्ति करने और डिपो में स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति की भी मांग की। गोविंद प्रसाद टम्टा ने अध्यक्षता की। बैठक में भरत लाल टम्टा, राम दत्त पपनै, सुरेश नेगी, राकेश कुमार, बलवंत सिंह मेहता, मनीष जोशी, शिवचरण सिंह, एमपी आर्या, गिरीश आर्या, तारा जोशी, रामप्रसाद, भगवती नेगी आदि थे।