फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट सिनाय और केपीएस पर 25-25 हजार का जुर्माना

Tue, 10 Apr 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
निजी स्कूलों की जांच करती प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 आरटीई के नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र के चार निजी विद्यालयों में ताबड़तोड़ छापे मारे। टीम ने विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों की जांच की साथ ही रीएडमिशन फीस और अन्य मानक भी जांचे। अधिकारियों ने बताया कि माउंट सिनाय स्कूल में बेसिक फैसिलिटी के तौर पर छात्र-छात्राओं से छह हजार रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे थे। केपीएस ताड़ीखेत में छात्र-छात्राओं से बिल्डिंग मेंटिनेंस चार्ज वसूला जा रहा था। आरटीई के नियमों के उल्लंघन में दोनों विद्यालयों को 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के नेतृत्व में उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, बीआरसी समन्वयक सुंदर जोशी और देवेंद्र बिष्ट ने माउंट सिनाय पब्लिक स्कूल, माडर्न पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल रानीखेत और केपीएस ताड़ीखेत में सघन छापमारी अभियान चलाया। उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने बताया कि माउंट सिनाय स्कूल में बेसिक फैसिलिटी के तौर पर छात्र-छात्राओं से 62 सौ रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे थे। यह कैपिटेशन फी के अंतर्गत आता है। यहां एनसीईआरटी के अलावा अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें भी चलाई जा रही थीं।

केपीएस ताड़ीखेत में बिल्डिंग मेंटिनेंस, ट्यूशन फी और विद्यालय विकास के नाम पर भी अतिरिक्त धनराशि वसूली जा रही थी। दोनों ने ही आरटीई के नियमों का उल्लंघन किया है। विद्यालयों को 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है, साथ ही अतिरिक्त फीस को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। स्प्रिंग फील्ड और माडर्न पब्लिक स्कूल में किसी भी तरह की अनियमितताएं नहीं मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें