फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 केंद्रों पर 24753 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे 

Mon, 06 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नसऱ्र्स परीक्ष्‍ज्ञ देते परीक्ष्‍ााथ्‍ाीऱ्र्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 17 मार्च से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में 145 केंद्रों में 24753 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बोर्ड परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने परीक्षा शांतिपूर्वक और नकल विहीन कराने के निर्देश दिए और कहा कि यदि कोई छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्र के 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन


विकास भवन में हुई बैठक में उन्होंने बीईओ और उप खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर से केंद्र व्यवस्थापकों और कस्टोडियन की बैठक उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में करा लें, ताकि स्थानीय स्तर की समस्याओं का निदान हो सके।

सीईओ को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में अतिरिक्त स्टाफ है उनकी ड्यूटी परीक्षा केंद्रों में लगाएं। जीजीआईसी अल्मोड़ा को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की देखभाल कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा संपन्न कराने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों का नियुक्त की गई है। परीक्षा कराने में पूर्ण सतर्कता बरतें।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि जिले में बनाए गए 145 परीक्षा केंद्रों में 143 मिश्रित (हाईस्कूल-इंटर) और दो एकल केंद्र हैं। छात्र-छात्राओं के लिए 134 और 11 परीक्षा केंद्र केवल छात्राओं के लिए हैं। 28 संवेदनशील और एक अतसंवेदनशील केंद्र है। हाईस्कूल में 12828 और इंटर में 11925 परीक्षार्थी हैं। 

हाईस्कूल संस्थागत में कुल 12025 में 5736 बालक और 6289 बालिकाएं, व्यक्तिगत 803 परीक्षार्थियों में 509 बालक और 294 बालिकाएं,  इंटरमीडिएट संस्थागत के 10925 विद्यार्थियों में 5271 छात्र और 5654 छात्राएं, व्यक्तिगत के 1000 विद्यार्थियों में 657 बालक और 343 बालिकाएं हैं। बैठक में सीडीओ जेएस नगन्याल, एसडीएम सदर विवेक राय, सोमेश्वर अवधेश कुमार सिंह, डीएसपी आरएस टोलिया आदि ने भाग लिया।

अल्मोड़ा। जिले में विवेकानंद इंटर कालेज सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है यहां 457 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि सबसे छोटे केंद्र इंटर कालेज कुनमुंगाकिचार में 76 परीक्षार्थी हैं। नकल रोकने के लिए नौ सचल दल बनाए गए हैं। सीईओ, डीईओ माध्यमिक, डीईओ बेसिक के देखरेख में तीन-तीन दल होंगे।

इसके अलावा बीईओ और उप खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से सचल दल गठित करेंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 28 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। एक से पांच किमी पैदल दूरी पर 34 परीक्षा केंद्र हैं। मानक के अनुसार छात्र संख्या नहीं होने पर जीआईसी जीनापानी, गैरखेत, अगासपुर, नैल, भितलाकोट, तकुल्टी, चौड़ाआनुली को इस वर्ष परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें