फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगकर्मी गिर्दा की पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक जुलूस 22 को

Wed, 19 Aug 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध रंगकर्मी और आंदोलनकारी स्व. गिरीश तिवारी गिर्दा की पांचवीं पुण्यतिथि पर 22 अगस्त को अल्मोड़ा में सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा और गोष्ठी होगी। उत्तराखंड लोक वाहिनी की बैठक में वक्ताओं ने जन सरोकारों से जुड़े संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आंदोलनकारियों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


तय हुआ कि 22 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से चौघानपाटा से सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। इसके बाद पालिका सभागार में गोष्ठी होगी। गोष्ठी में राज्य के जन आंदोलनों और जनसरोकारों पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता डा. शमशेर सिंह बिष्ट ने की।

 इस मौके पर पूरन चंद्र तिवारी, दयाकृष्ण कांडपाल, जंग बहादुर थापा, जगत रौतेला, मो. हारिश, हरीश मेहता आदि मौजूद थे। बैठक के बाद राज्य आंदोलनकारी मोहन चंद्र गुरुरानी के निधन पर शोक जताया। इधर कुमाऊंनी पत्रिका पहरु की ओर से गिर्दा की पुण्यतिथि पर सांसकृतिक जुलूस निकलेगा और गोष्ठी होगी।
विज्ञापन


पहरु के संपादक डा. हयात सिंह रावत ने बताया कि जुलूस चौघानपाटा से शुरू होगा। इसके बाद गिर्दा और कुमाऊंनी भाषा विषय पर राजकीय संग्रहालय में गोष्ठी होगी। उन्होंने साहित्य और संस्कृति कर्मियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें