फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों से निकली गंदगी सड़क किनारे फैला दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी के मौसम को देखते हुए पालिका ने मालरोड में बंद पड़ी नालियों की सफाई को अभियान शुरू कर दिया है। पालिका कर्मियों ने मालरोड में नालियों से मलबा निकाला, लेकिन उसे दो दिन से नहीं हटाया गया है। गंदगी की दुर्गंध से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से नगर की सड़कों के किनारे की नालियां गंदगी से पटी हुई थीं। बारिश होने पर गंदा पानी सड़कों में बह रहा था। इधर पालिका परिषद ने मालरोड पर सड़क किनारे मलबे से पटी नालियों को खोलने का काम प्रारंभ कर दिया है।

पालिका कर्मियों ने नालियों की जालियां हटाकर गंदगी और मलबा निकाला पर दो दिन से मालरोड पर सड़क किनारे नालियों से निकली गंदगी पड़ी है। हालांकि पालिका कर्मियों ने गंदगी के ऊपर रविवार को चूना डाल दिया है, लेकिन दुर्गंध उठने से वहां से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि नालियों खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। नालियों से निकलने वाले गीले मलबे और गंदगी को उठाने में दिक्कतें आती हैं। मलबे के सूखने पर निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें