अल्मोड़ा। होमगार्ड स्वयं सेवकों की 25 मार्च को होने वाली शारीरिक नापजोख दक्षता परीक्षा तथा लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद परीक्षा की अगली तिथि घोषित की जाएगी। जिला कमांडेंट होमगार्ड ललित मोहन जोशी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए उत्तराखंड राज्य में प्रथम चरण में आगामी 11 अप्रैल को मतदान होना है। होमगार्ड मुख्यालय देहरादून ने होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और विभागीय अधिकारियों चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं के कारण होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती प्रक्रिया को संशोधित किया गया है। 25 मार्च को प्रस्तावित शारीरिक नाप जोख दक्षता परीक्षा तथा लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की अगली तिथि मतगणना के बाद पृथक से जारी की जाएगी। ब्यूरो