फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण बनने के बाद जनता की परेशानियां बढ़ते ही जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राधिकरण बनने के बाद पर्वतीय अंचल की जनता त्रस्त है। समिति के मीडिया प्रभारी राजीव कर्नाटक ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के कारण समिति 23 मई आचार संहिता के प्रभावी रहने तक धरना स्थगित कर रही है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद समिति पूर्व की तरह जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में अपना आंदोलन जारी रखेगी।

धरने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला सचिव दीपांशु पांडे, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, आनंदी वर्मा, लीला खोलिया, पीजी गोस्वामी, पीसी तिवारी, अख्तर हुसैन, मो. शब्बीर, दिनेश पंत, यूसूफ तिवारी, केशव दत्त पांडे, राजू गिरी, विनोद तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें