फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की दस्तक देते ही पेयजल संकट शुरू, डोटियाल में पानी की त्राहि-त्राहि

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। गर्मी के दस्तक देते ही सल्ट विकासखंड के अंतर्गत डोटियाल बाजार में पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। यहां पानी के लिए हाहाकार मचा है। एकमात्र हैंडपंप में तड़के से ही लोगों की भीड़ जमा हो रही है। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई लोग दो किमी दूर जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। शादी के सीजन में पानी नहीं मिलने से होटल व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


डोटियाल पेयजल योजना के स्रोत में पानी कम हो गया है। शाम को सिर्फ एक समय पानी खुलता है। इस कारण लोगों को 15 लीटर ही पानी मिल पाता है। पानी के लिए कई बार लोगों में आपस में ही झगड़ा हो जाता है।

डोटियाल के होटल व्यवसायी विशन सिंह मेहता ने बताया कि पानी की किल्लत होने से व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। होटल कर्मी का पूरा दिन पानी ढोने में बीत रहा है। डोटियाल निवासी कृपाल सिंह का कहना है कि बाजार में सिर्फ एक हैंडपंप है। जिसमें तड़के से ही लोगों की भीड़ लग जाती है जो देर शाम तक रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों का अधिकांश समय पानी ढोने में बर्बाद हो रहा है। इस कारण उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बाजार में पेयजल टैंकर से पानी वितरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें