फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए किया महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के योग शिक्षा विभाग में पुलवामा में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति, घायल सैनिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और आतंकवाद के खात्मे के लिए महायज्ञ किया गया। परिसर के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
विज्ञापन


योग शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वीर सीमाओं पर अपनी शहादत देकर राष्ट्र की रक्षा करते हैं। यज्ञ आदि कर्मकांड से उनकी शक्ति वर्धन, स्वास्थ्य संवर्धन की कामना की जाती है, ताकि हमारा राष्ट्र विजयी हो।

कुलानुशासक डॉ. डीएस बिष्ट ने कहा कि सैनिक दिन-रात देश और जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। इस मौके पर पुलवामा के सभी शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में एकता शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. दया पंत, सचिव डॉ. नंदन बिष्ट, उपाध्यक्ष डॉ. ममता पंत, प्रो. एसए हामिद, प्रो. बीडीएस नेगी, विजय जोशी, डॉ. मुकेश सामंत, डॉ. आरसी मौर्य, डॉ. प्रेम पांडेय, डॉ. लल्लन सिंह, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. रवींद्र पाठक, डॉ. अरविंद पांडेय, डॉ. ममता ध्यानी, डॉ. पुष्पा वर्मा, डॉ. डीएस धामी सहित योग विभाग और जीआईएस के छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें