फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का कटियाखाल में अनशन जारी, नारेबाजी कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जसपुर कोट के कटियाखाल में चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 41वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाई जानी थी लेकिन काफी लंबे समय बाद भी यह सड़क नहीं बन सकी।

इस कारण मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, रगडग़ाड, खदेरा समेत एक दर्जन गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। आंदोलन को एक माह से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्रमिक अनशन पर कमला देवी, सिंदूरी देवी, शांति देवी, कांति देवी, उमा देवी बैठे।

समर्थन में अमित रावत, चंदन सिंह, उमेश चंद्र, बसंती देवी, मधुली देवी, दीपी देवी, गोविंदी देवी, अनीता देवी, ममता रावत, बबली रावत, अंबिका रावत, ज्योति रावत, शांति देवी, सुनीता देवी, सुमन रावत आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें