फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मनकोटी अध्यक्ष, जोशी महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आम सभा में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अल्मोड़ा और रानीखेत इकाई के सदस्यों की मौजूदगी में बीएस मनकोटी जिलाध्यक्ष और प्रमोद कुमार जोशी जिला महामंत्री निर्विरोध रूप से चुने गए। इसके अलावा राघव पंत अल्मोड़ा उपाध्यक्ष, आरपी पांडे रानीखेत के लिए उपाध्यक्ष, ललित मोहन भट्ट चेयरमैन, भुवन चंद्र गुरुरानी अल्मोड़ा के लिए और पंकज सती रानीखेत के लिए उपसचिव चुने गए।
विज्ञापन


कस्तूरी लाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। गोकुल जोशी की अध्यक्षता में हुए चुनाव के बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और जिले की विभिन्न समस्याओं को सामने रखते हुए निराकरण करने की बात कही। इस दौरान गिरीश उप्रेती, आशीष वर्मा, चंदन मेर, हरीश नैनवाल, मदन हरड़िया, डा. बीसी जोशी, दीप डालाकोटी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें