फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरोली के ग्रामीणों ने किया रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनप्रतिनिधि बदलते रहे, लेकिन निकटवर्ती एरोली गांव की किस्मत नहीं बदली, सड़क के अभाव में लोग आज भी दो से तीन किमी पैदल चलने को विवश हैं। ग्रामीणों ने अब रोड नहीं तो वोट नहीं का एलान कर दिया है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा किया है। इस गांव में कुल 755 वोटर हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि एरोली गांव को सड़क से जोड़ने का मुद्दा हर विधानसभा और लोक सभा चुनाव में प्रमुखता से उठता है, लेकिन आज तक न तो गांव में पक्की सड़क बनी और ना ही जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पूरे हुए। ग्रामीणों ने आम बैठक कर इस बार चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है।

प्रधान जगदीश बिष्ट ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सड़क के लिए साढ़े चार लाख रुपये स्वीकृत हुए, चुनाव के ऐन वक्त एक-दो दिन के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई, लेकिन इसके बाद काम रुक गया, बाद में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बमुश्किल छह सौ मीटर रास्ते का निर्माण किया।
विज्ञापन


इस बटिया से दो पहिया वाहन तो गुजर रहे थे, लेकिन बारिश में अब वाहनों का चलना मुश्किल हो चुका है। बीमार को अस्पताल पहुंचाने में पसीने छूट जाते हैं। इस बार सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं दिया जाएगा। बैठक में सोबन सिंह, जीवन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, दान सिंह, नरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, खीम सिंह, कृष्णा सिंह, कुंदन सिंह, राजेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें