फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता को निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि मुद्दों को लेकर बिनसर से कसारदेवी तक साइकिल रैली आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भी भाग लिया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जागरूक मतदाता एक पारदर्शी लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली का उद्देश्य मतदाता जागरूकता के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी-पढाओ, कोसी पुर्नजनन अभियान और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाना है।
विज्ञापन


बिनसर से कसारदेवी तक 10 किमी आयोजित साइकिल रैली में डीएम ने भी भागीदारी की और उन्होंने भी साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि इस तरह की रैली और कार्यक्रमों के आयोजन से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जा सकता है। जिसकी जिले में अपार संम्भावनाएं है।

रैली में जिलाधिकारी के अलावा उपजिलाधिकारी विवेक राय, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, आपदा अधिकारी राकेश जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव सहित एसएसजे परिसर के छात्रोें ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें