फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 2154 छात्र- छात्राओं को 31 तक भरना होगा परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर सके छात्र- छात्राओं को राहत पहुंची है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ऐसे विद्यार्थियों को एक और अंतिम अवसर देते हुए 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल खोल दिया है। लेकिन तय तिथि तक परीक्षा फार्म नहीं भरने वाले विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 13721 छात्र- छात्राओं ने पंजीकरण किया। परीक्षाओं को छह दिन शेष हैं लेकिन अब भी 2154 विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं किया है। बगैर परीक्षा फार्म भरे वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन इन विद्यार्थियों को राहत पहुंचाते हुए 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल खोला दिया है। लेकिन निर्धारित तिथि तक परीक्षा फार्म भरने वाले विद्यार्थी ही सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

तीसरी बार खोला गया पोर्टल
अल्मोड़ा। छात्र- छात्राएं परीक्षा देने से वंचित न हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तीसरी बार पोर्टल खोला है। लेकिन अभी भी स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में पंजीेेकृत 13721 के सापेक्ष महज 11567 छात्र- छात्राओं ने ही परीक्षा फार्म भरा है।
विज्ञापन


कोट
- कोई विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे इसके लिए छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है। लेकिन छात्र- छात्राओं को निर्धारित तिथि तक परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा
विज्ञापन


- प्रो. पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें