अल्मोड़ा। बामसेफ के प्रेरणा सदन में हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने समतामूलक समाज की स्थापना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज से भेदभाव समाप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे।
देहरादून से आए मुख्य प्रशिक्षक आरके गौतम ने कहा कि मानव की उत्पत्ति और विकास का सीधा संबंध इतिहास से है। इसलिए इतिहास को जानना जरूरी है। सभी सदस्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 92.60 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली विशाखा विश्वकर्मा को प्रांतीय महासचिव मूल निवासी संघ उत्तराखंड महेश लाल ने पंद्रह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। शिविर के दौरान वामसेफ की नगर इकाई का गठन भी किया गया। कार्यशाला में मूल निवासी संघ के प्रांतीय महासचिव महेश लाल, तुला राम टम्टा, एनपी आर्या, नीलम टम्टा, अशोक सचान, लल्लू लाल बौद्ध आदि ने विचार रखे। बैठक में अजय प्रकाश, हरीश लाल, अनिल कुमार टम्टा, भूपाल कोहली, चंद्रशेखर, मनोज कुमार, प्रेम चंद्र, रेखा सिलोरी, नीरम, ऊषा टम्टा, हेमा, साक्षी, अंबीराम आर्य, प्रकाश चंद्र आर्य आदि ने भाग लिया।