अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने एक अक्तूबर से ट्रक, टिप्पर, पिकप आदि वाहनों के आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि करबला से अल्मोड़ा में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक और दिन में 12 बजे से सायं तीन बजे तक ही नगर में प्रवेश कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि भारी वाहनों द्वारा शिखर तिराहे के पास पालिका की पार्किंग के सामने माल की लोडिंग अनलोडिंग की जाएगी। जिसमें एक समय में तीन ट्रक और एक पिकप में ही लोडिंग अनलोडिंग होगी। वहीं धारानौला में भारी वाहनों के माल लोडिंग अनलोडिंग का समय सायं चार से अगले दिन सुबह सात बजे के बीच रखा गया है। ब्यूरो