फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी स्कूल ने जीती इंटर कालेज बास्केटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित बालकों की इंटर कालेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता आर्मी स्कूल बी ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आर्मी स्कूल बी ने स्टेडियम ए को 57-27 से हराया। जिसमें आर्मी स्कूल की ओर से दिव्यांश ने 30 प्वाइंट बनाए।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का सेमीफाइनल आर्मी स्कूल बी और कूर्मांचल एकेडमी ए के बीच हुआ। जिसमें आर्मी स्कूल बी ने कूर्मांचल ए को 50-37 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ए और कूर्मांचल बी के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ए ने कूर्मांचल बी को 46-30 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता और उपविजेता टीम को जिला बास्केटबाल संघ के उपाध्यक्ष अनुज साह, सचिव हिमांशु मेहता और खेल अधिकारी सीएल वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक हरीश गोस्वामी, विपुल कार्की थे। जबकि मोहित सिंह, मनीष साह, भूपेंद्र भंडारी, वैभव छाबड़ा, भगवती प्रसाद गौड़, कैलाश राम आर्या, बलवंत सिंह मेहरा, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में नगर की छह टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें