फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने 20 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने पिछले माह के वेतन का भुगतान करने समेत अन्य लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर 20 सितंबर से सामूहिक अवकाश लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का एलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को पिछले माह के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी परेशान हं। चालक, परिचालकों के लिए वर्दी पहनने की बाध्यता की जा रही है। कर्मचारी को आठ से दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है। जब तक कर्मचारी को आदेशानुसार वर्दी का पैसा नहीं दिया जाता है तब तक कर्मचारी वर्दी नहीं बनाएंगे। डिपो में चालक, परिचालकों की कमी बनी हुई है। सरकार द्वारा डिपो की बसों में फ्री यात्रा की योजनाओं का करीब 60 करोड रुपये का भुगतान करना है जो लंबे समय से लटका है। कम आय आने पर सिर्फ परिचालकों को दोषी माना जा रहा है जो गलत है। अध्यक्षता गिरीश चंद्र तथा संचालन शाखा मंत्री राम दत्त पपनै ने किया। बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, तारा दत्त जोशी, राजकुमार, सुरेश सिंह नेगी, आनंदी शुक्ला, भगवती नेगी, रमेश चंद्र लोहनी, बंशीधर भट्ट, धीरज लटवाल, उमाशंकर, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें