फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों के लिए साढ़े सात हजार एकत्रित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केरल में बाढ़ की विभीषिका से प्रभावितों की मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए धनराशि एकत्रित की है। पहले दिन ही कार्यकर्ताओं ने साढ़े सात हजार रुपये की धनराशि इकट्ठा की। आगे दो दिन भी धनराशि एकत्रित की जाएगी। जमा की गई जमराशि का ड्राफ्ट बनाकर पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने नगर के पल्टन बाजार, लाला बाजार, मिलन चौक, चौघानपाटा में अभियान चलाकर केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए धनराशि एकत्रित की। धन संग्रह करने वालों में परिषद के जिला संयोजक विनोद लटवाल, जिला सह संयोजक अक्षय सुयाल, जिला संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिवाकर बिष्ट, बालम मेहरा, परिसर मंत्री दिवाकर नेगी, नीरज बिष्ट, जिला छात्रा प्रमुख निशा बिष्ट, प्रांत छात्रा सह प्रमुख प्रियंका गड़कोटी, दीवान नेगी, धीरेंद्र बेलवाल, अजय सिंह बिष्ट, कमलेश देव, हरेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें