फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद हो गई मकान की छतों से बांध दिए बिजली लाइन के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विद्युत विभाग कितना लापरवाह है इसकी बानगी नैगाड़ में देखने को मिल रही है। यहां ग्रामीणों की जान की परवाह किए बिना विद्युत तारों को घरों की छतों के ऊपर एक लोहे की सरिया से बांध दिया गया है। ग्राम पंचायत चौकुना के तोक नैगाड़ में छतों के ऊपर बांधे गए विद्युत तारों से फैले करंट से एक व्यक्ति चपेट में आ गया। संयोग रहा है कि इस दौरान पावर कट होने से उसकी जान बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रधान ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी है, लेकिन अब तक गांव में विद्युत पोल नहीं पहुंचे हैं। बताया गया है कि इस गांव में कई छतों में बिजली के तार बांधने से ग्रामीणों को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व ग्राम पंचायत चौकुना के तोक नैगाड़ में विद्युत पोल टूट गए थे। विद्युत विभाग ने आनन-फानन में विद्युत तार भवनों की छत के ऊपर लोहे की सरिया से बांध दिए हैं। तीन दिन पूर्व दीवान राम अपने छत पर गए थे। इसी दौरान वह छत में बांधे गए विद्युत तार से फैले करंट की चपेट में आ गए। संयोग रहा कि इस दौरान पावर कट हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर विद्युत तार झूल रहे हैं। इस कारण लोगों के करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। प्रधान महेश राम आर्या ने बताया कि इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई है, लेकिन अब तक छतों से बांधे गए तार नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि छतों से विद्युत तार नहीं हटाए गए तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

नैगाड़ में टूटे विद्युत पोल के बदले अब तक नए पोल नहीं लगाए
झूलते विद्युत तारों से ग्रामीणों को जान का खतरा बना

ग्राम पंचायत चौकुना के तोक नैगाड़ में विद्युत पोल टूट गए थे। विद्युत पोल भिजवाए जा रहे हैं। शीघ्र काम शुरू कर भवनों की छतों से बांधे गए विद्युत तार हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश चंद्र, अवर अभियंता विद्युत विभाग, लमगड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें