फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी गृह की बालिकाओं को बांटे शाल और कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नेशनल प्लान एक्शन के तहत राजकीय किशोरी गृह बख में बैठक का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शेष चंद्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 39 बालिकाओं को शॉल और कंबल वितरित किए गए। प्राधिकरण सचिव ने एनजीओ, संस्थाओं से गरीब, पिछड़े, दिव्यांग, असहाय और सामाजिक पिछड़ेपन के शिकार लोगों की निशुल्क सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर बालिकाओं को बच्चों से संबंधित अधिकार, कल्याणकारी योजना और अन्य अधिनियमों के विषय में जानकारी दी गई और करीब तीन सौ कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी हेमंत भट्ट, रजनीश जोशी, गोपाल दत्त जोशी, मनोज जोशी, अमित भट्ट, जिला प्रोवेशन अधिकारी राजीव नयन, किशोरी गृह की अधीक्षिका समेत स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें