फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायरी तिथि का खाद्य सामान मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को विकासखंड के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने एक्पायरी तिथि का सामान मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस दिया और जिन दुकानदारों के लाइसेंस नहीं बने हैं उन्हें शीघ्र लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को बाड़ेछीना, धौलछीना, कसाणबैंड, जमराड़ी बैंड, कनारीछीना, मंगलता तथा सेराघाट क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानदारों के यहां एक्सपायरी तिथि का खाद्यान्न मिलने पर उन्हें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस थमाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यापारियों से रेस्टोरेंट एवं ढाबों में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामाग्री बेचने और प्रतिष्ठानों की सफाई पर ध्यान देने को कहा गया। टीम में जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत, मदन राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें