फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकार कला के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों को उठाता है: प्रो. बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय कला दिवस पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के चित्रकला विभाग दृश्यकला संकाय में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी शुरू हो गई है। प्रदर्शनी में बीए, एमए (चित्रकला), बीएफए, एमएफए के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों की बनाई कृतियां लगाई गई हैं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि कला अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों और शोधार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की सराहना की और कहा कि चित्रकार अपनी कला के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों को सशक्त तरीके से उठाता है। विशिष्ट अतिथि प्रो. एसए हामिद और प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने कहा कि कला ही जीवन का आधार है। प्रदर्शनी में पहले दिन मनीष जोशी की नागा सीरीज, दीपक साहनी का महामंत्री विदुर और दृश्य चित्र, योगेश डसीला की ग्रामीण परिदृश्य और किसान का जीवन, ममता का वायलिन गर्ल, चांदनी का बुद्धा, नीलम का गणेश जी, कंचन का कलर इल्यूजन, स्वाति पपनै के ऐपण, संजय कुमार और देवेश बिष्ट के चित्र प्रदर्शनी में लगाए गए थे।

कार्यक्रम संयोजक डा. संजीव आर्य ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर नेहा, कनक, छात्रा उपाध्यक्ष मनीषा, महासचिव आशीष पंत ने विचार रखे। संचालन योगेश सिंह डसीला और स्वाति पपनै ने किया। चित्र, दृश्य कला परिषद संयोजक डा. संजीव आर्य, समन्वयक संतोष सिंह मेर, अध्यक्ष रुचि मर्तोलिया, महासचिव योगेश डसीला, मुख्य कार्यकारी संजय कुमार की ओर से प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में पूरन सिंह, जीवन जोशी, दीपक कनवाल, धीरज भट्ट, श्रुति सिंह, गुंजन कनवाल, संजय कुमार ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें