अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर के दृश्यकला संकायाध्यक्ष और चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के लिए रवाना हो गए हैं। जोशी वहां कला का आदान-प्रदान करेंगे। इस दौरान वह दक्षिण अफ्रीका के क्रिएटिव एकेडमी के अलावा अन्य कला संस्थानों का भ्रमण करेंगे। क्रिएटिव एकेडमी के सीईओ फ्रांसिस्का गेर्बेत ने प्रो. जोशी को संस्थान में आमंत्रित किया है। प्रो. जोशी ने विश्वविद्यालय से विशेषाधिकार अवकाश देने के लिए कुलपति प्रो. डीके नौडियाल का आभार जताया है।