फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर में करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी इवा आशीष ने कलक्ट्रेट में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं। लोगों ने पेयजल, सफाई, आपदा, सड़क आदि से संबंधित कुल 18 समस्याएं रखीं। डीएम ने शिकायतें के एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

चीनाखान मोहल्ले में सफाई नहीं होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी को दो दिन के भीतर की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा, वहीं भैंसियाछाना ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांचुला में पेयजल संकट पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान को मौके पर जाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर की गई कार्रवाई से अवगत करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पिछले जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में की गई कार्रवाई से अधिकारी अवगत कराएं, जिसकी समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें