अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर आठ जुलाई को जिले के सभी न्यायालयों, अधीनस्थ न्यायालयों और तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक प्राधिकरण सचिव डा. शेष चंद्र ने बताया कि लोक अदालत में बैंक रिकवरी मामले, श्रम अधिनियम वाद, विद्युत, पानी बिल सर्विस मामलों, क्रिमिनल कंपाउंड मामले, वैवाहिक और अन्य सिविल मामलों के अलावा भूमि अध्यापित, वैवाहिक वाद आदि मामलों का निस्तारण किया जाएगा।