फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशुओं को लेकर ब्लाक मुख्यालय धमकी महिलाएं, हंगामे के भेंट चढ़ी बीडीसी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अपणु पहाड़ के लिए
विज्ञापन



आवारा पशुओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय धमकी महिलाएं
हंगामे की भेंट चढ़ी क्षेत्र पंचायत स्याल्दे की बैठक
आवारा पशुओं से निजात नहीं मिलने पर उठाया कदम
हंगामे के चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र पंचायत स्याल्दे की बैठक में सदस्यों ने जहां अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। वहीं, इस बीच जब सदस्यों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा था, तभी आसपास के कई गांवों की महिलाएं आवारा पशुओं को लेकर ब्लॉक परिसर में आ धमकीं। महिलाओं ने आवारा पशुओं की समस्या से तुरंत निजात दिलाने की मांग को लेकर काफी हंगामा किया। महिलाओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद बीडीसी बैठक ही नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीडीसी बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने जिले के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताया। उन्होंने इसे निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की अनदेखी बताते हुए बैठक को औचित्यहीन करार दिया। इस बीच बैठक में मौजूद एसडीएम गौरव चटवाल ने सदस्यों को बताया कि विधानसभा सत्र के कारण जिले के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंच पाए हैं। जैसे ही सदस्य शांत हुए तभी आवारा पशुओं से परेशान जसपुर, पैठाना, तिमली, कैहडगांव, पिपोड़ा, छयाणी गांवों से दर्जनों महिलाएं कई पशुओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गई। महिलाओं ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। इससे जन प्रतिनिधि सभागार से बाहर आ गए। एसडीएम गौरव चटवाल भी सदन से उठकर महिलाओं से वार्ता के लिए पहुंच गए। महिलाओं का कहना था कि आवारा पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन इन पशुओं को गो-सदन नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने आवारा पशुओं को पकड़कर गो-सदन भेजने की मांग की। महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन काफी देर तक चलता रहा, जिससे बीडीसी बैठक ही नहीं हो सकी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंदी कत्यूरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख भूपाल सिह रावत, प्रधान योगिता देवी, गीता देवी, जानकी जोशी, दुर्गा बसनाल, हन्सी सनवाल, पुष्पा देवी, इंद्रा देवी, जानकी देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं। इनमें कई प्रधान और अन्य पंचायत प्रतिनिधि महिलाएं भी शामिल थी।
विज्ञापन


फोटो- (16एएलएम11पी,12पी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें