फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी में नहा रहे युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा नदी में नहा रहे युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील के अंतर्गत बरकिंडा के समीप रामगंगा नदी में नहाते वक्त एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक युवक दिल्ली से अपने ननिहाल बरकिंडा गांव में अपनी माता के साथ देव पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में विकास बिष्ट (15) पुत्र कृपाल सिंह निवासी दिल्ली रामगंगा नदी में नहाने उतरा। इस दौरान पैर फिलसने से वह नदी के गहरे पानी में डूबने लगा। विकास को नदी में डूबते हुए देखकर उसके साथी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। करीब एक घंटे की तलाशी के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे सीएचसी भिकियासैंण लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बताया जाता है कि युवक अपनी माता के साथ अपने ननिहाल में देव पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था। मृतक युवक के पिता और दो बहनें दिल्ली में ही हैं। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। विकास बिष्ट ने इसी साल दिल्ली से हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। बेटे की मौत से उसकी माता गहरे सदमे में है और उसे बार-बार मूर्छा आ रही है। सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक कमल चौधरी, ईश्वर रौतेला, वीसी मठपाल भी मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे मृतक के नाना त्रिलोक सिंह को सौप दिया गया। दिल्ली से पिता भी घटनास्थल को रवाना हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों पर्वतीय क्षेत्र में आए दिन बारिश हो रही है। इस कारण रामगंगा का जल स्तर भी कुछ बढ़ गया है। इस कारण नदी में बहाव भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें