फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Chunav: अल्मोड़ा में रोचक मुकाबला..21 साल की निकिता बनीं बीडीसी मेंबर, दर्ज की बड़ी जीत

Thu, 31 Jul 2025 02:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

चौखुटिया विकासखंड के कोटुड़ा टेड़ागांव से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य निकिता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद पर जीत हासिल की है। निकिता 21 साल की है। निकिता को 456 वोट मिले है।
विज्ञापन
निकिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लाक के क्षेत्र पंचायत की सीट कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता ने 21 वर्ष की उम्र में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 41 मतों के अंतर से हराया है।  निकिता की जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।  कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता को 456 वोट मिले है। उनकी प्रतिद्वंद्वी निशा को 415 मत प्राप्त हुए हैं। 14 मद रद्द हुए।

विज्ञापन


निकिता ने 41 मतों के अंतर से यह मुकाबला जीता और अपनी सूझ-बूझ और शिक्षा के बल पर जनता का भरोसा जीत लिया। निकिता फिलहाल बीए की पढ़ाई कर रही हैं और ग्रामीण महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर जागरूकता लाने की बात कर रही हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि अब महिलाएं सिर्फ वोट नहीं देंगी, नेतृत्व भी करेंगी। निकिता की यह जीत उन तमाम ग्रामीण लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो आगे बढ़ने का सपना देखती हैं। शिक्षा और सादगी से सजी इस युवा प्रतिनिधि की राजनीति में प्रवेश ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई उम्मीद जगाई है।

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता  
अल्मोड़ा। निकिता का कहना है कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति में महिलाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। प्रत्येक महिला और युवतियों को राजनीति में आना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें