फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में सात परीक्षा केंद्रों पर 2049 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 17 Nov 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में कार्मिकों की बैठक लेते अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 19 नवंबर को होने वाली उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ग) परीक्षा सात केंद्रों में होगी। यहां 2049 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एडीएम सीएस मर्तोलिया ने अधिकारियों को परीक्षा की सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार एडीएम सीएस मर्तोलिया ने परीक्षा की तैयारी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करनी होंगी। समस्या के समाधान के लिए लोक सेवा आयोग के नामित प्रतिनिधि से संपर्क करना होगा। जिले के सात परीक्षा केंद्रों में 2049 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। बैठक में सीएमओ डॉ. आरसी पंत, एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें