फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने भोजगढ़ में फिर बनाया एक और मवेशी को निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। लौबांज ग्राम पंचायत के भोजगढ़ में तेंदुए ने शुक्रवार की रात एक गाय को मार दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने एलान किया है कि भोजगढ़ में वन विभाग शीघ्र पिंजरा नहीं लगायेगा तो वह गांव में आंदोलन शुुरू करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


भोजगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता करन सजवाण ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तेंदुए ने गांव निवासी पूरन सिंह की गोशाला में घुसकर वहां बधी गाय को मार दिया। इससे पूर्व तेंदुआ गांव में तीन और जानवरों को निवाला बना चुका है। उन्होंने बताया कि वन रेंजर बीएस बिष्ट और वन दरोगा से गांव में पिंजरा लगाने के संबंध में कई बार कह दिया है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि गांव में शीघ्र पिंजरा नहीं लगाया गया तो ग्रामीण गांव में आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें