फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार उद्यानपति होंगे मौसमी फसल बीमा योनजा से लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। खरीफ सीजन के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना शुरू हो गई है। उद्यान विभाग ने योजना के अंतर्गत इस सीजन में छह हजार से अधिक किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। फसल बीमा के लिए किसानों को चार से पांच फीसदी प्रीमियम चुकाना होगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित है।

मौसम आधारित फसल बीमा योजना में उद्यान विभाग के अंतर्गत खरीफ सीजन में आलू, टमाटर, अदरक, फ्रेंचबीन और मिर्च की फसल शामिल की गई हैं। जिले में आलू 2470 हेक्टेयर, टमाटर 342 हेक्टेयर, अदरक 318 हेक्टेयर, फ्रेंचबीन 601 हेक्टेयर और मिर्च 432 हेक्टेयर क्षेत्र में उत्पादित होती है। किसान की एक हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई आलू, टमाटर की फसल का 75-75 हजार, अदरक का एक लाख, फ्रेंचबीन और मिर्च का 60-60 हजार रुपये का बीमा होगा।
विज्ञापन


जिसके लिए किसान को चार से पांच फीसदी प्रीमियम चुकाना होगा। आलू की फसल के एक हेक्टेयर क्षेत्र के लिए किसान को प्रीमियम 3750 रुपये, टमाटर के लिए तीन हजार, अदरक के लिए पांच हजार, फ्रेंच बीन और मिर्च के लिए 2400-2400 रुपये प्रीमियम अदा करना होगा। मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने बताया कि किसान उद्यान सचल दल केंद्रों के माध्यम से सब्जी फसलों का बीमा करा सकते हैं। खरीफ के सीजन में छह हजार से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


पिछले खरीफ सीजन में मिला था 5.49 करोड़ का क्लेम
अल्मोड़ा। पिछले साल खरीफ सीजन में जिले में मौसम आधारित फसल बीमा योजना से 4347 किसानों को लाभान्वित किया गया था। इन उद्यानपतियों की सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचने पर 2.49 करोड़ रुपये का क्लेम मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें