फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर के नैनोली में मृत मिली मादा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर क्षेत्र के नैनोली वन पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों को एक मादा तेंदुआ मृत पड़ी मिली। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। बाद में अल्मोड़ा रेसक्यू सेंटर में मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कर शव को जला दिया गया। डॉक्टरों ने संभावना जताई कि अंदरूनी चोट लगने से तेंदुए की मौत हुई है।
विज्ञापन


आरओ जागेश्वर जगमोहन रावत ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि नैनोली के पास एक तेंदुआ मृत पड़ा है। पीएम के लिए तेंदुए के शव को अल्मोड़ा स्थित रेसक्यू सेंटर भेज दिया गया। इधर वन क्षेत्राधिकारी एनटीडी मोहन राम ने बताया कि मृत मादा तेंदुआ करीब दस साल की है जिसकी लंबाई 2.14 मीटर है।

डॉ. आलोक जोशी और डॉ. कमल दुर्गापाल ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हुई होगी, लेकिन असल पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगी। आरओ ने बताया कि बाद में शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें