अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के दृश्यकला संकाय में महात्मा गांधी के 150वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर गांधी एवं आंदोलन विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
परिसर के दृश्यकला संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में तरुण कुमार शर्मा प्रथम, कृष्णा वर्मा द्वितीय, योगेश सिंह डसीला और शुभम संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
इसके अलावा योगेश कुमार, त्रिभुवन नेगी, राधिका दरियाल, नमिता टम्टा, चेतना सती, मोना बिष्ट, खाती बोरा, भास्कर भौर्याल, कमलदीप यारसो, पूजा जोशी, विदुशी शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को आगामी दो अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।