फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैलाकोट के लोगों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम सामान्य नहीं होने से भूस्खलन से प्रभावित रैलाकोट गांव के लोगों की मुश्किलें अभी समाप्त नहीं हुई हैं। लोगों को आशंका है कि बारिश होने पर यहां दोबारा भूस्खलन हो सकता है। हालांकि फिलहाल दो-तीन दिनों से वहां भूस्खलन की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद रैलाकोट में आधा दर्जन से अधिक घरों नुकसान पहुंचा था। चार परिवारों को प्रशासन ने विस्थापित कर दिया था। बीते दिनों प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने गांव का भ्रमण करके स्थिति का जायजा लिया था। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी वहां का भ्रमण किया। उसके बाद शनिवार को भू वैज्ञानिक लेखराज ने शनिवार को रैलाकोट पहुंचकर गांव में हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। इधर सोमवार को भी शाम के वक्त मौसम खराब रहा। जिससे काफी सर्दी पड़ रही है। प्रभावित लोगों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि फिलहाल गांव में भूस्खलन नहीं हुआ है और स्थिति सामान्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें