अल्मोड़ा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 28 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 30 नियोक्ता भाग लेंगे और 400 युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि रोजगार मेला 28 फरवरी को सुबह नौ बजे से सायं 4:30 बजे तक चलेगा। जिसमें ऑटोमोटिव, आईटी, आईटीईएस, टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल, हेल्थ केयर, आतिथ्य के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने वाले 30 नियोक्ता भागीदारी करेंगे।
मेले में 400 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। जिसमें आठवीं पास से आईटीआई, डिप्लोमा धारक, कौशल प्रमाणित उम्मीदवार, स्नातक सहित अन्य अकादमी योग्यताधारी युवा भाग ले सकते हैं।