फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर लापरवाही पर 108 एंबुलेंस का चालक और तकनीशियन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पत्रकार अमित उप्रेती की गंभीर रूप से बीमार माता निर्मला उप्रेती को अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जाते वक्त जगह-जगह एंबुलेंस को रोकने के मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए 108 एंबुलेंस के राज्य प्रभारी मनीष टिंकू ने एंबुलेंस चालक दीपक डसीला और मेडिकल तकनीशियन सुमित तिवारी को निलंबित कर दिया है। अमर उजाला के शनिवार के अंक में ‘एंबुलेंस कर्मियों की संवेदनहीनता ने ले ली जान’ शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेने के बाद टिंकू ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बता दें कि चोट लगने से घायल पत्रकार अमित उप्रेती की माता निर्मला उप्रेती को बृहस्पतिवार रात बेस अस्पताल लाया गया था और वहां से डॉक्टरों की सलाह पर 108 एंबुलेंस में उन्हें हल्द्वानी ले जाया गया। आरोप है कि निर्मला उप्रेती की हालत नाजुक होने के बावजूद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने छड़ा के पास एंबुलेंस रोक ली और भोजन करने में आधा घंटा बिता दिया।

उसके बाद भवाली जाकर वाहन के टायर में खराबी आने की बात कहने लगे। उनके इस रवैये से मरीज को हल्द्वानी पहुंचने में काफी विलंब हो गया, जिससे एसटीएच पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 108 एंबुलेंस में तैनात चालक और तकनीशियन की इस संवेदनहीनता को लेकर अल्मोड़ा के पत्रकारों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया था। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने भी इस मामले में सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें