फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर स्पीड और नशे में वाहन चलाने वालों का लाइसेंस तत्काल होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नगर में लंबे समय से सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार स्कूली बसों और अन्य वाहनों का औचक निरीक्षण करने और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही ओवर स्पीड और नशे में वाहन चलाने वालों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए उन्होंने पुलिस परिवहन, लोनिवि के अधिकारियों को संयुक्त कमेटी बनाने और निष्प्रयोज्य और लावारिस वाहनों को 15 दिन के भीतर हटाने को कहा। इसके अलावा धारानौला और मालरोड में वाहनों की पार्किंग के लिए पीली पट्टी लगाने का काम भी 15 दिन के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिकड़ा स्थित पार्किंग के कार्यों में तेजी लाते हुए दो सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने, गैस गोदाम में स्थित क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने, कच्चे पैच बनाकर मोटर मार्ग को चालू हालत में रखने को कहा।

बैठक में सिटी बस, ई रिक्शा संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। एआरटीओ आलोक कुमार जोशी ने बताया कि सिटी बस संचालन के लिए प्रस्ताव बनाकर परिवहन प्राधिकरण हल्द्वानी को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा संचालन के बारे में अनुमति मिलने के बाद नगर में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एसएसपी पीएन मीणा ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में सीओ कमल राम आर्य, सीएमओ डा. विनीता साह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, आबकारी दुर्गेश त्रिपाठी, शिक्षाधिकारी एचबी चंद, ईओ पालिका श्याम सुंदर समेत लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें