फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शाम की पाली में वन वे में चलेगी सिटी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले दिनों नगर में शुरू की गई सिटी बस सेवा घाटे में चल रही है। अब प्रशासन और संभागीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार से बस को वन में चलाने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व शुरुआती चरण में नगर में दो सिटी बस चलाई गई थीं, लेकिन धारानौला मार्ग की ओर जाने वाली सिटी बस को घाटे के चलते बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


नए निर्णय के मुताबिक सिटी बस को शुक्रवार से वन वे में चलाया जाएगा। अभी तक यह बस पूरे दिन चार चक्कर लगाते हुए पहले करबला, मालरोड, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला, विकास भवन और कोसी को और वापसी में पांडेखोला, कर्नाटक खोला, बेस होते हुए वापस करबला जा रही थी। एआरटीओ आलोक कुमार जोशी ने बताया कि सिटी बस से हर रोज केवल हजार रुपये कमाई हो रही थी। जबकि खर्च 1100 रुपये आ रहा है।

घाटे में चलने के कारण और जनता की मांग पर अब शुक्रवार से बस को वन वे में चलाने का निर्णय लिया गया है। बस शुक्रवार सुबह नौ बजे पूर्व की तरह करबला, मालरोड, लक्ष्मेश्वर होते हुए विकास भवन, कोसी जाएगी और वापसी पांडेखोला, कर्नाटक खोला, बेस अस्पताल से फिर करबला तक जाएगी। जबकि शाम को तीन बजे से यह बस वन वे मार्ग पर लक्ष्मेश्वर से शिखर होटल तक आएगी। इस दौरान बस सुबह और शाम दो-दो चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें