फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वराज स्पार्टन और अल्मोड़ा प्लेयर्स ने की जीत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विक्टोरिया क्लब की ओर से स्टेडियम में चल रही विक्टोरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैचों में स्वराज स्पार्टन और अल्मोड़ा प्लेयर्स ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


पहला मैच स्वराज स्पार्टन और विक्टोरिया के बीच हुआ। टॉस जीतकर स्वराज स्पार्टन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टोरिया की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी। स्वराज स्पार्टन ने 38 रन से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच राइजिंग स्टार और अल्मोड़ा प्लेयर्स के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर अल्मोड़ा प्लेयर्स ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। राइजिंग स्टार ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। जिसमें दीपक देवड़ी ने 64 रन का योगदान दिया। जवाब में अल्मोड़ा प्लेयर्स ने 19.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 142 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंपायर नंदन फर्त्याल, चंदन लटवाल, किशन लाल, मनोज पावर और स्कोरर बबीता चौबे थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें