अल्मोड़ा। मांगों को लेकर आंदोलित फार्मासिस्टों ने शनिवार को भी ड्यूटी के दौरान बांह में काले फीते बांधकर विरोध जताया। वेतन विसंगति दूर करने समेत पूर्व में लिए गए निर्णयों पर शासनादेश जारी न होने से नाराज फार्मासिस्टों ने 17 से 20 दिसंबर तक विधायक, मंत्रियों से संपर्क कर मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित करने, 21 और 22 दिसंबर को महानिदेशालय के समक्ष उपवास करने और इसके बाद आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है।
जिला अस्पताल, बेस और महिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी में तैनात डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भी बांह में काले फीते बांधकर काम किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डीपी जोशी, प्रांतीय अध्यक्ष अशोक पांडे, जिला मंत्री रजनीश जोशी, संस्थापक महामंत्री सीएस मेहरा, तारा सिंह, बीसी वर्मा, केसी थापा, वीपी पांडे, जीसी पुजारी, जीजी गोस्वामी, प्रेम चंद्र, डीआर आर्या, एचसी जोशी, भुवन जोशी, जीडी जोशी, डीएच जोशी, जीएस मेहता, बीबी जोशी, प्रकाश, राखी राणा, सुमन चम्याल, डीके पांडे मौजूद थे।