जैंती (अल्मोड़ा)। कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा द्वारा प्रायोजित कंयूनिटी डेवलमेंट थ्रू पॉलीटेक्निक योजना के अधीन खादी बाजार स्थित सर्वोदया कोचिंग सेंटर में छह माह का निशुल्क कंप्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षणार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता तथाऔर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
रैली खादी बाजार, आदर्श नगर, मल्ली खादी, भारत माता मंदिर होते हुए पुन प्रशिक्षण स्थल पहुंच कर संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने भारत माता मंदिर प्रांगण और आसपास सफाई की। उन्होंने जगह-जगह पड़े कूड़े को एकत्रित कर निस्तारित किया। इससे पूर्व प्रशिक्षक कृष्णा सिंह धानक ने सीपीयू में हार्डवेयर पार्ट्स जोडने, खराब हार्डवेयर पार्ट्स को सही करने के बारे में जानकारी दी।
रैली और सफाई अभियान में कल्पना जोशी, हिमांशु बिष्ट, सौरभ विरेंद्र सिंह, मनोज जोशी, बबीता गोस्वामी, चांदनी चन्याल, काजल नेगी, दीपा कार्की, देवेंद्र बिष्ट, सुनीता बिष्ट, प्रकाश नेगी, कैलाश चंद्र सेन, सुरेंद्र प्रसाद, मंजू ठाकुर, ललिता आर्या, भावना, ममता, ज्योति, पूजा, प्रियंका, नीतू बिष्ट आदि शामिल थे। जगदीश चंद्र भट्ट, भुवन कबड़वाल, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।